ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश की वर्चुअल रैली के पहले JDU का दावा, NDA एकजुट.. सीट बंटवारा जल्द होगा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली के साथ चुनावी शंखनाद करने जा रहे जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में एनडीए को एकजुट बताया है. जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह

नीतीश की वर्चुअल रैली के पहले JDU का दावा, NDA एकजुट.. सीट बंटवारा जल्द होगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली के साथ चुनावी शंखनाद करने जा रहे जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में एनडीए को एकजुट बताया है. जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और सीट बंटवारे पर फैसला भी जल्द हो जाएगा. फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में संजय सिंह ने कहा है कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही सब कुछ तय कर लेगा. 


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान की नाराजगी और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से 119 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए जाने के दावे पर फिलहाल जेडीयू ने चुप्पी साध रखी है. जेडीयू प्रवक्ता ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केवल इतना कहा है कि चिराग पासवान अपनी पार्टी की तैयारियों के बारे में कुछ बता सकते हैं, जनता दल यूनाइटेड इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता. हालांकि संजय सिंह ने कहा है कि एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है. एलजेपी की तरफ से अलग चुनावी एजेंडे के सवाल पर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि सभी दलों को अपना-अपना मुद्दा तय करने का अधिकार है लेकिन JDU नीतीश कुमार की नीतियों के साथ ही आगे बढ़ेगा. 


बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान के उस बयान पर जेडीयू प्रवक्ता ने आपत्ति जताई है जिसमें संजय पासवान ने यह कहा था कि जेडीयू और बीजेपी को बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. बीजेपी एमएलसी ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जनता दल यूनाइटेड के लिए अपनी सिटींग सीटें छोड़ दी थी. जेडीयू को इस बात का ख्याल रखना चाहिए. संजय पासवान के बयान को लेकर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा है कि वह ऐसे नेताओं के बयान का नोटिस नहीं लेते हैं. बीजेपी में वही होता है जो आलाकमान तय करते हैं. संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली नया इतिहास रचने वाली है और रैली के बाद सबको इसकी हकीकत मालूम पड़ जाएगी. 

टैग्स