ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश की शराबबंदी फेल्योर.. घर-घर में चल रही शराब की दुकानें! DMCH में दारू पार्टी पर बोले सम्राट

PATNA: दरभंगा के डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब पार्टी को लेकर बीजेपी स

नीतीश की शराबबंदी फेल्योर.. घर-घर में चल रही शराब की दुकानें! DMCH में दारू पार्टी पर बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दरभंगा के डीएमसीएच में डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब पार्टी को लेकर बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दल राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल्योर है। नीतीश कुमार के राज में तो घर-घर शराब की दुकानें खुल गईं। नीतीश कुमार को इसकी उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए। हॉस्पीटल में अगर शराब मिल रहा है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। नीतीश राज में घर-घर शराब बिक रही है यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य सरकार को इसपर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।


वहीं गोपालगंज में बीजेपी नेता की बेरहमी से हुई हत्या पर सम्राट ने कहा कि जिस तरह से मंडल अध्यक्ष के भाई को अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई यह दुख का विषय है। पार्टी की टीम गोपालगंज भेजी गई है। टीम पूरे मामले की जांच करने के बाद उसकी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देगी। बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरुरत है।