ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश की पोल संसद में खोलेंगे चिराग, जहरीली शराब कांड का मामला उठाएंगे

PATNA : बिहार में अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इसी क्रम में चिराग आज पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया और रामनगर पहुंचे। इस इलाके

नीतीश की पोल संसद में खोलेंगे चिराग, जहरीली शराब कांड का मामला उठाएंगे
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार में अपनी राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा पर हैं। इसी क्रम में चिराग आज पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया और रामनगर पहुंचे। इस इलाके में पिछले दिनों जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों से चिराग पासवान ने मुलाकात की। हर परिवार के सदस्य से चिराग में अकेले में बात की और उन्हें सांत्वना भी दी। इसके साथ ही चिराग पासवान ने यह एलान भी कर दिया है कि वह बिहार में शराबबंदी की पोल अब संसद में खोलेंगे। नीतीश कुमार शराबबंदी के जो दावे करते रहे हैं दरअसल उसकी जमीनी हकीकत क्या है चिराग यह लोकसभा में बताने वाले हैं। 


चिराग पासवान ने कहा है कि वह संसद के मानसून सत्र में जहरीली शराब कांड का मामला उठाएंगे। ज़हरीली शराब से पश्चिम चंपारण में 14 लोगों की मौत और 4 लोगों की आंख की रोशनी चले जाना बेहद गंभीर मामला है। इस मामले में राज्य सरकार आंख पर पट्टी बांधे बैठी है लिहाजा अब वह संसद में इस मामले को उठाएंगे। चिराग पासवान ने पीड़ित परिवारों को कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। सरकार की नाकामी की वजह से लोगों की मौत हुई और कई लोग जीवन भर अब देख नहीं पाएंगे। एलजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह कोई छोटा मामला नहीं है लिहाजा भारतीय संसद तक पहुंचने चाहिए और देश के अन्य हिस्से के लोगों को भी मालूम पड़ना चाहिए कि बिहार में शराबबंदी का हाल क्या है। 




चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद एक समानांतर नेटवर्क खड़ा हो चुका है। पुलिस की मिलीभगत से यहां धंधा चल रहा है। जहरीली शराब बिहार में कहां तक पहुंच रही है लोग कैसे मर रहे हैं इसका जवाब सरकार को देना होगा। चिराग ने कहा कि सरकार चुपचाप बैठी नहीं रह सकती। पीड़ित परिवारों की सरकार ने कोई सुध नहीं ली, इससे बड़ा और दुर्भाग्य क्या हो सकता है? चिराग ने कहा कि अब वह वक्त आ चुका है जब सब एकजुट होकर बिहार में कथित शराबबंदी के खिलाफ आवाज उठाएं।