ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नीतीश की पार्टी का नया अवतार: 25 हजार के इनामी माफिया को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

PATNA: पटना में JDU के प्रदेश कार्यालय के आगे महात्मा गांधी का बड़ा होर्डिंग लगवाने वाले नीतीश कुमार की पार्टी का नया अवतार सामने आया है। JDU ने 25 हजार के इनामी माफिया को पार्टी क

नीतीश की पार्टी का नया अवतार: 25 हजार के इनामी माफिया को बनाया राष्ट्रीय महासचिव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में JDU के प्रदेश कार्यालय के आगे महात्मा गांधी का बड़ा होर्डिंग लगवाने वाले नीतीश कुमार की पार्टी का नया अवतार सामने आया है। JDU ने 25 हजार के इनामी माफिया को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। JDU ने तीन नये राष्ट्रीय महासचिव बनाया है जिसमें इनामी हिस्ट्रीशीटर का नाम भी शामिल है। 


JDU के नये पदाधिकारी

JDU के अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के तीन नये राष्ट्रीय महासचिव की नियुक्ति का पत्र जारी किया है। तीन महासचिवों में उत्तर प्रदेश के धनंजय सिंह का नाम भी शामिल है। बता दें कि धनंजय सिंह को पूर्वी उत्तर प्रदेश का बड़ा माफिया मना जाता है। हत्या, लूट, रंगदारी जैसे दर्जनों बेहद गंभीर मामलों के आरोपी धनंजय सिंह पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। 


छात्र जीवन में ही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले धनंजय सिंह पर सबसे पहले अपने शिक्षक के मर्डर का ही आरोप लगा था। उसके बाद धनंजय सिंह पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हुए। लखनऊ में अजीत सिंह के हत्या की साजिश में नामजद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।


बाहुबल के सहारे धनंजय सिंह ने राजनीति में भी धमक दिखाई थी। धनंजय उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दफे सांसद भी रह चुके हैं। UP के पिछले विधानसभा चुनाव में धनंजय सिंह ने  BJP से टिकट लेने की कोशिश की थी। लेकिन BJP ने कोई नोटिस नहीं लिया तो आखिरी वक़्त में धनंजय ने JDU के टिकट पर  जौनपुर के मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन करारी हार का सामना करना पड़ा था। नीतीश कुमार की पार्टी ने माफिया धनंजय सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। 


बिहार के दो नेताओं को भी पद

UP के माफिया धनंजय सिंह के साथ JDU ने बिहार के दो नेताओं को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। पूर्व मंत्री दसई चौधरी और नालंदा के हर्नौत से विधायक रह चुके इंजीनियर सुनील को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।