ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

'बिहार में किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा खेला' गिरिराज बोले- नीतीश की लुटिया डूबोने के लिए तैयार बैठे हैं लालू

PATNA: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू की एनडीए में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि बीजेपी लगातार इस बात को कह रही है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के

'बिहार में किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा खेला' गिरिराज बोले- नीतीश की लुटिया डूबोने के लिए तैयार बैठे हैं लालू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद जेडीयू की एनडीए में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि बीजेपी लगातार इस बात को कह रही है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के सभी दरवाजे बंद हैं। उधर, एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी ने कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और किसी भी वक्त तख्ता पलट हो सकता है। अब गिरिराज सिंह ने भी कह दिया है कि किसी भी वक्त बड़ा खेल हो सकता है।


पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश की एनडीए में वापसी की बात को सीरे से खारिज कर दिया है और बड़े खेल की संभावना जताई है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के सभी दरवाजे बंद हैं। नीतीश कुमार की लुटिया डूबने वाली है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार की लुटिया डूबोने के लिए तैयार बैठे हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि विधायकों की अलग मीटिंग हुई है। विधानसभा अध्यक्ष भी पटना में ही मौजूद हैं। कुछ न कुछ बड़ा खेल होने वाला है। ललन सिंह और लालू प्रसाद पार्टी तोड़ने के माहिर खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार इस बात को अच्छी तरह से समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है, देखते रहिए।