ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

नीतीश की कमजोरी ने गिरिराज को आक्रामक बनाया, तेजस्वी बोले.. बिहार में अराजकता फैली है

PATNA : अधिकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से विवादित बयान देने के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज के इस आक्रामक तेवर

नीतीश की कमजोरी ने गिरिराज को आक्रामक बनाया, तेजस्वी बोले.. बिहार में अराजकता फैली है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : अधिकारियों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से विवादित बयान देने के बाद बिहार में सियासी पारा गर्म है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज के इस आक्रामक तेवर के लिए भी नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहरा दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर अपनी मर्जी से अधिकारियों को पीटने की बात गिरिराज कह रहे हैं. 


तेजस्वी ने गिरिराज सिंह का वो वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह अधिकारियों की पिटाई कर देने वाली बात कह रहे हैं. इसके साथ ही तेजस्वी ने लिखा है- केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी कह रहे है कि बिहार में अराजकता फैली हुई है. अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते. मुख्यमंत्री कमजोर है इसलिए बांस उठाकर जब मर्ज़ी अधिकारियों को पीटो. गलती उजागर करने वाले पत्रकारों पर नीतीश सरकार FIR लेकिन हिंसा फैलाने वालों मंत्रियों को पुरस्कृत करती है.


आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. गिरिराज सिंह ने कहा था कि "जो अधिकारी सही काम नहीं करता है उसे सिर पर दोनों हाथ से लाठी मारो". दरअसल कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर थे तभी उनके सामने बैठे लोगों ने अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने की शिकायत की. यही नहीं फरियादी अधिकारियों की शिकायत से संबंधित आवेदन भी सौंप रहे थे. तभी इसी दौरान किसी ने सीओ साहब की शिकायत कर दी फिर क्या था गिरिराज सिंह ने कह दिया कि छोटे- मोटे काम के लिए आपलोग हमारे पास क्यों आते हो? क्या हाकिम नहीं सुनता है?


गिरिराज सिंह ने कहा कि MP, MLA, DM, SDM, CO, BDO, SDO, मुखिया सब जनता के लिए हैं. "यदि पदाधिकारी सही से काम नहीं करता हो तो उसके सिर पर दोनों हाथों से लाठी मार दो. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतना करने के बाद फिर भी अधिकारी नहीं सुनता है तो गिरिराज सिंह आपके साथ हैं" केंद्रीय मंत्री के ये बातें सुनते ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा था. गिरिराज सिंह अपने इसी अंदाज और बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार बेगूसराय में दिए बयान से एक बार फिर से वे चर्चा में आ गए हैं.

टैग्स