ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

CM नीतीश की कोरोना रिपोर्ट पर तेजस्वी को संदेह, पूछा.. लोगों को हफ्तों रिपोर्ट नहीं मिल रही, मुख्यमंत्री की कैसे आ गई?

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संदेह है। तेजस्वी यादव ने होम क्वारंटाइन में चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यह कहत

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को संदेह है। तेजस्वी यादव ने होम क्वारंटाइन में चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर यह कहते हुए हमला बोला है कि बिहार की जनता को हफ्तों तक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रिपोर्ट चंद घंटों में कैसे आ गई यह चौंकाने वाली बात है। तेजस्वी ने कहा है कि उन्हें इस बात का संदेह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रिपोर्ट सही है। तेजस्वी ने इस बात की आशंका जताई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना नहीं है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेस्ट रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। ऐसे में अब संदेह होना स्वाभाविक है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में टेस्ट के सारे दावे खोखले हैं। जमीनी हकीकत क्या है यह बात अब सामने आ चुकी है। केंद्रीय टीम बिहार के दौरे पर है लेकिन सबका ध्यान केवल चुनाव पर लगा हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता में चुनाव है जबकि चुनाव को किनारे करते हुए फिलहाल कोरोना महामारी में लोगों को राहत पहुंचाने पर फ़ोकस रहना चाहिए।



टैग्स