ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

नीतीश की बात दूध - भात, बोले सम्राट चौधरी ...उन्हें कौन दे रहा शामिल होने का न्योता, वैसे भी खुद छोड़कर भागे

PATNA : नीतीश जी को आराम करना चाहिए। मैं फिर से आग्रह कर रहा हूं उनसे की जो जाकर आराम करें। वो बीमार चल रहे हैं, उनको आराम की बहुत जरूरत है। वो कब क्या बोलेंगे ये कोई नहीं जानता है

नीतीश की बात दूध - भात, बोले सम्राट चौधरी ...उन्हें कौन दे रहा शामिल होने का न्योता, वैसे भी खुद छोड़कर भागे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश जी को आराम करना चाहिए। मैं फिर से आग्रह कर रहा हूं उनसे की जो जाकर आराम करें। वो बीमार चल रहे हैं, उनको आराम की बहुत जरूरत है। वो कब क्या बोलेंगे ये कोई नहीं जानता है। वो कब किसको दुश्मन बनाएंगे या किसको दोस्त बनाएंगे यह भी कोई नहीं जानता है। इतना डर क्या है, वो डर क्यों जाते हैं। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अद्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है। 


सम्राट ने कहा कि - नीतीश कुमार बेबाक बोलने वाले नेता थे। पहली बार मैं इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री देख रहा हूं। इसलिए तो मैंने कहा कि अब नीतीश कुमार जो भी बोलें वो दूध - भात होगा। अब उनके बात का कोई महत्व और मतलब नहीं रह गया है। अब कोई सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नीतीश कुमार का रोल क्या है, वहां केंद्र का पैसा। हकीकत तो ये हैं जबतक कांग्रेस की सरकार रही एक इंच या एक रुपया उपलब्ध नहीं करवाया। 


उसके बाद अब नीतीश कुमार ने वहां जमीन दिया तो सारा पैसा मोदी सरकार ने वहां दिया। आज भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तौर पर विक्रमशीला यूनिवर्सिटी का पैसा पड़ा हुआ है। लेकिन ये जमीन ही नहीं देते हैं। न इनके पास एम्स के लिए जमीन हैं। न रोड के लिए जमीन हैं। न यूनिवर्सिटी  के लिए जमीन है। न एयरपोर्ट के लिए जमीन है। नीतीश कुमार को सिर्फ राज्य करने के लिए जमीन मिला हुआ है। 


उधर  भाजपा में शामिल होने के सवालों पर एक बार फिर सम्राट ने कहा कि - उनको न्योता कौन दे रहा है, उनको बुला कौन रहा है। दोनों बार 2013 में भी नीतीश कुमार जी खुद भाजपा को छोड़कर भागे थे। उस समाय भी उनको पीएम बनाना था आज भी उनको यही कीड़ा काटा है।