ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नीतीश की अगली चाल पर तय होगी चिराग की चाल, आखिर कौन से पत्ता छिपा रहे हैं पासवान?

PATNA : पिछले दिनों चिराग पासवान और नीतीश कुमार एक साथ तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान चिराग ने नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। तेजस्वी क

नीतीश की अगली चाल पर तय होगी चिराग की चाल, आखिर कौन से पत्ता छिपा रहे हैं पासवान?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों चिराग पासवान और नीतीश कुमार एक साथ तेजस्वी यादव की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान चिराग ने नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। तेजस्वी की इफ्तार पार्टी के बाद यह चर्चा भी खूब हुई की क्या नीतीश अब तेजस्वी के करीब आ रहे हैं? दोनों के बीच कम होती दूरियों पर एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान की भी नजर है। यही वजह है कि चिराग भविष्य के गठबंधन को लेकर फिलहाल पत्ते नहीं खोल रहे हैं। दरअसल चिराग की नजर नीतीश की अगली चाल पर टिकी हुई  है।


रविवार को चिराग पासवान ने आरजेडी (RJD) से गठबंधन से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब कोई उपचुनाव या चुनाव होने पर ही वे गठबंधन करेंगे। गौर करने वाली बात यह भी है कि चिराग पासवान ने आरजेडी से गठबंधन से इनकार नहीं किया। हालांकि जिस तरह से तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में चिराग ने सीएम नीतीश को झुककर प्रणाम किया उसकी खूब चर्चा भी हुई थी। 


अटकलें नीतीश के आरजेडी के साथ जाने की भी लग रही हैं और यही वजह चिराग पासवान एनडीए में एंट्री एक मौका देख रहे हैं। नीतीश अगर एनडीए से बाहर गए तो चिराग का काम आसान हो जाएगा। हालांकि फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल है। नीतीश और चिराग के बीच 36 का रिश्ता है। चिराग पासवान नीतीश पर यह आरोप लगा चुके हैं की उन्होंने ही एलजेपी को तोड़ा है। ऐसे में अब चिराग सोच समझकर कोई भी कदम उठाएंगे।

टैग्स