ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

‘विदेशे में घूमें.. वहीं रहें तो अच्छा है’ मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे पर राबड़ी का तंज, विधायकों के पाला बदलने को नीतीश के लिए खतरे की घंटी बताया

PATNA: बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 दिवसीय विदेश दौरे दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चार मार्च को विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश के विदेश

‘विदेशे में घूमें.. वहीं रहें तो अच्छा है’ मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे पर राबड़ी का तंज, विधायकों के पाला बदलने को नीतीश के लिए खतरे की घंटी बताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बजट सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 दिवसीय विदेश दौरे दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चार मार्च को विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश के विदेश दौरे पर राबड़ी देवी ने तंज किया है। इस दौरान उन्होंने बिहार की सियासत में चल रहे दब बदल के खेल और बढ़ते अपराध पर भी अपने विचार रखे और कहा कि बीजेपी का संख्या बल बढ़ना नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी है।


नीतीश कुमार के विदेश दौरे पर राबड़ी देवी ने तंज करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हमारी शुभकामनाएं हैं.. विदेशे में घूमें वहीं रहें अच्छा है। बिहार में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चौपट हो गई है। 17 साल बीजेपी का राज रहा, तब भी बिहार में कानून व्यवस्था खराबी थी और अब भी वही हाल है। हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी डकैती की घटनाएं हो रही हैं। बीजेपी के लोग जमीनों को लूट रहे हैं। बीजेपी ने बिहार को लूट लिया और नीतीश कुमार ताकते रह गए। हमलोगों के पास आते हैं तो कहते हैं कि दबाव देता है और हमारे पास से जाते हैं तो आरोप लगाते हैं।


बीजेपी में विधायकों क संख्या बढ़ने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि भाजपा का संख्या बल बढ़ना नीतीश कुमार के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समझना चाहिए कि बीजेपी क्या कर रही है। इधर-उधर करके पार्टी सब को तोड़ रहा है और अपनी संख्या बढ़ा रहा है। नीतीश कुमार को इसपर चिंता करना चाहिए। हम लोगों के साथ बिहार की जनता है। खतरा हम लोगों को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को है। लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच है और बीच में तीसरा नंबर गायब है।


उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को मंत्री बनाने का लालच दिया गया होगा, इसलिए चले गए होंगे। 20-25 करोड़ रुपया देने के लिए बोला होगा, हमको मालूम है सब रुपया पर ही गया है। उन लोगों को तो शर्म आना चाहिए दूसरा पार्टी से जीत ने बाद पाला बदले हैं, उन्हें रिजाइन करने के बाद जाना चाहिए था। जिसको भी कहीं जाना है तो वह रिजाइन करने के बाद जाए। पार्टी मेहनत करके जिताती है, ऐसे विधायकों को सख्त कार्रवाई होगी।