ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश के 'ट्रंप वाले अंदाज' पर बदल गया लालू का मिजाज, गाते हुए बोले ये बड़ी बात

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'ट्रंप वाले अंदाज' पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मिजाज बदल गया है। एक बाऱ फिर वे फिल्मियाना मूड मे आ गये हैं। फिल्म का

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'ट्रंप वाले अंदाज' पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मिजाज बदल गया है। एक बाऱ फिर वे फिल्मियाना मूड मे आ गये हैं। फिल्म का गाना गाकर ही उन्हें अपने धुर विरोधी को निशाने पर ले लिया है। 


इन दिनों आरजेडी सुप्रीमो के ट्वीट में कविताओं और फिल्मी गीतों का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लालू यादव ने निशाना पर लेते हुए फिल्मी गीत का सहारा लिया है जो अपने समय में खासा चर्चित रहा है। लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 


पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ 

पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा 


नीतीश कुमार के पंद्रह साल

भ्रम और झूठ का काला काल


इस ट्वीट के साथ लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को वो फोटो भी ट्वीट किया है जो उनके मधुबनी दौरे पर सामने आयी थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मधुबनी और दरभंगा में जो इंतजाम दिखा वह चौंका देने वाला था। दरअसल नीतीश जहां कहीं भी गए वहां कपड़े की दीवार खड़ी नजर आई हर रिहायशी इलाके कस्बे के सामने कपड़े की दीवार खड़ी कर दी गई। यह दीवार बिल्कुल वैसी ही थी जैसे नमस्ते ट्रंप में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले वाले रास्ते पर ईंट की दीवार खड़ी कर दी गई थी। इसके बाद सियासी गलियारे में ये बात उठी थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नक्शे कदम पर है। 


मधुबनी में सीएम जिन-जिन  जगहों पर सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया।  उस सड़क किनारे बस्ती को कपड़े से घेर दिया गया था। इतना ही नहीं ऐसा ही कुछ नजारा पटना में भी देखने को मिला था जब 19 जून को सीएम नीतीश कुमार बारिश के बाद हुए जलजमाव के बाद पटना के कई इलाकों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के जत्थे के साथ निकले थे। उन्होनें तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा लिया था इस दौरान वह योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान भी नालों के किनारों सफेद कपड़े की दीवारें खड़ी कर दी गई थी। 


टैग्स