ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

नीतीश के समर्थन में हैं मुकेश सहनी, कहा ... गांधी के विचार पर चलने वाला हर इंसान दूसरा गांधी

PATNA : लोकसभा चुनाव में किसका समर्थन करेंगे ये समय आने पर तय किया जाएगा। अभी इसको लेकर बहुत समय है। फिलहाल हम अपने संकल्प यात्रा कर रहे हैं और इसको जनता काफी समर्थन मिल रहा है। हम

नीतीश के समर्थन में हैं मुकेश सहनी, कहा ... गांधी के विचार पर चलने वाला हर इंसान दूसरा गांधी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव में किसका समर्थन करेंगे ये समय आने पर तय किया जाएगा। अभी इसको लेकर बहुत समय है। फिलहाल हम अपने संकल्प यात्रा कर रहे हैं और इसको जनता काफी समर्थन मिल रहा है। हमलोग अपने हक़ अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमलोगों का 100 दिन की यात्रा हैं जिसमें 90 दिन पुरे हो गए हैं। जहाँ हम नहीं गए हैं वहां हेलीकाप्टर से गया जाएगा। बाकी हम अपनी हक़ की लड़ाई कर रहे हैं। आज राज्य में 36 % पिछड़ा जो है तो हमें उसी आधार पर आरक्षण मांगना चाहिए। 


वहीं, नीतीश कुमार को देश के दूसरे गांधी बताए जाने को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि - देश कोई यदि लोगों को महात्मा गांधी जी का दूसरा स्वरूप नीतीश जी को मान रहे हैं तो इसमें हर्ज क्या है। महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाला हर एक व्यक्ति दूसरा महात्मा गांधी बन सकता है। पहला तो नहीं कह रहा है ना दूसरा बोल रहा है। महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाला महात्मा गांधी के बातों को अपने जीवन में बनाने वाला क्यों नहीं महात्मा गांधी के बराबरी में खड़ा हो सकता है।


इसके साथ ही मुकेश सहनी ने कहा कि-  महात्मा गांधी का क्या सोच था लोग शराब न पिए। उनका सोच था विवाह में दहेज न लें महिलाओं को आगे बढ़ाया आज नीतीश नीतीश कुमार यह काम कर रहे हैं। उन्हें क्यों नहीं कहा जा सकता है कि वह देश के दूसरे महात्मा गांधी हैं। इसलिए यदि कोई बोल रहा है,तो इसमें गलत क्या है। 


उधर, मुकेश सहनी ने कहा कि - हम नीतीश कुमार के भी तरह से समर्थन में है आज नीतीश कुमार ने बता दिया और आंख खोल दिया सभी लोगों का आज नीतीश कुमार ने बता दिया कि किसकी कितनी जनसंख्या और जनसंख्या के आधार पर उनको उनका हक मिलना चाहिए। यह हम लोग पहले से मांग करते आए हैं और आज नीतीश कुमार ने किया है तो हम उनका समर्थन करते हैं।


इसके आलावा बीजेपी पर हमला बोलते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि यह गणना जो बिहार सरकार के तरफ से किया गया है वो गलत है तो वह खुद करवा लें। काम तो देश के प्रधानमंत्री का भी है ना उन्होंने किया नहीं और नीतीश कुमार ने किया तो मैं नीतीश कुमार का धन्यवाद देता हूं।

संबंधित खबरें