ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश के सबसे फेवरेट वोटबैंक को मजबूत करने में जुटे RCP, महिला नेताओं के साथ कर रहे बैठक

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी का वोट बैंक के मजबूत करने के लिए लगातार मिशन में जुटे हुए हैं. आरसीपी सिंह आज नीतीश कुमार के सबसे फे

नीतीश के सबसे फेवरेट वोटबैंक को मजबूत करने में जुटे RCP, महिला नेताओं के साथ कर रहे बैठक
Anamika
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी का वोट बैंक के मजबूत करने के लिए लगातार मिशन में जुटे हुए हैं. आरसीपी सिंह आज नीतीश कुमार के सबसे फेवरेट वोट बैंक को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. प्रदेश जदयू कार्यालय में आरसीपी सिंह आज महिला प्रकोष्ठ की नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

आरसीपी सिंह इसके पहले कुशवाहा समाज और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक कर चुके हैं. 2 दिनों तक के हुई राज्य कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में उनकी व्यस्तता रही और अब एक बार फिर उन्होंने प्रकोष्ठ की बैठक का सिलसिला शुरू कर दिया है. आरसीपी सिंह आज महिला प्रकोष्ठ के जरिए इस बात को समझने का प्रयास करेंगे कि नीतीश कुमार को लेकर महिला वोटर्स के बीच पुराना जनाधार मौजूद है या फिर उसमें कोई परिवर्तन हुआ है. साथ ही साथ आरसीपी सिंह महिला प्रकोष्ठ की नेताओं को यह भी बताएंगे कि कैसे नीतीश सरकार के कामकाज को वह महिलाओं तक पहुंचाएं.

राज्य सरकार की तरफ से महिला उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ कैसे निचले स्तर तक पहुंचे. शराबबंदी के बाद महिलाओं के जीवन में आए बदलाव समेत ऐसी योजनाएं जो छात्र-छात्राओं से जुड़ी हुई है और घर की महिला सीधे इससे प्रभावित होती है. उसको लेकर भी आरसीपी सिंह जन जागरण की रणनीति बनाएंगे.