ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नीतीश के साथ मांझी की बैठक, सीटों को लेकर हुई बातचीत, बोले संतोष मांझी..साकारात्मक बातें हुई है

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से

नीतीश के साथ मांझी की बैठक, सीटों को लेकर हुई बातचीत, बोले संतोष मांझी..साकारात्मक बातें हुई है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हम नेताओं की  बैठक हुई।


बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पांच सीट की मांग जीतनराम मांझी कर चुके हैं। साथ ही सरकार में एक और मंत्री पद की भी मांग पहले कर चुके हैं। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि शायद इन्ही मांगों को लेकर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। 


इस दौरान कई मामले पर भी इनके बीच बातचीत हुई। मंत्री संतोष सुमन से इस संबंध में जब बात की गयी तो उन्होंने तो पहले बताया कि हमलोग सीटों की बात को लेकर नहीं गये थे बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए गये थे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीति से जुड़ी बातें भी हुई। 


सीटों को लेकर भी बातचीत हुई है लेकिन अभी इस संबंध में हम कुछ भी नहीं बताएंगे। समय आने पर सब कुछ बताएंगे। संतोष सुमन ने कहा कि पांच सीट पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग है इस मांग को हमने नीतीश कुमार के समक्ष रखा है। जो भी बातें आज हुई है साकारात्मक हुई है। बता दें कि एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर करीब एक घंटे तक हुई बैठक में बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और हम पार्टी के विधायक मौजूद रहे। 

नीतीश के साथ मांझी की बैठक, सीटों को लेकर हुई बातचीत, बोले संतोष मांझी..साकारात्मक बातें हुई है


नीतीश के साथ मांझी की बैठक, सीटों को लेकर हुई बातचीत, बोले संतोष मांझी..साकारात्मक बातें हुई है


नीतीश के साथ मांझी की बैठक, सीटों को लेकर हुई बातचीत, बोले संतोष मांझी..साकारात्मक बातें हुई है

टैग्स