ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के NDA में आने के बाद चिराग की पहली मुलाकात, BJP-JDU नेता भी रहे मौजूद

PATNA: महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गये। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर चिराग पासवान

नीतीश के NDA में आने के बाद चिराग की पहली मुलाकात, BJP-JDU नेता भी रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गये। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर चिराग पासवान की पहली मुलाकात आज एक अणे मार्ग में हुई। 


दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास गये हुए थे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई। 


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 40 की 40 सीटें जीतेंगे इसमें जरा सा भी संदेह नहीं है। 2019 में 3 दल थे तब 39 सीट जीते थे आज की तारीख में हम 5 दल हैं। दो और मजबूत दल हमारे गठबंधन में हैं। ऐसे में पूरा विश्वास है कि सभी सीटों को हम जीतेंगे। 


चिराग ने कहा कि बिहार में जिस तरह का माहौल बन गया है यह इस बात को दर्शाने के लिए काफी है कि एक बार फिर देश में मोदी की सरकार बनेगी। देश में 400 का लक्ष्य हम पार करने जा रहे जो लक्ष्य प्रधानमंत्री जी ने दिया है। पूरे देश में मोदी की लहर है। 

नीतीश के NDA में आने के बाद चिराग की पहली मुलाकात, BJP-JDU नेता भी रहे मौजूद

नीतीश के NDA में आने के बाद चिराग की पहली मुलाकात, BJP-JDU नेता भी रहे मौजूद