ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: हमारे दरवाजे तो नीतीश के लिए सदा बंद है, मैं कार्यकर्ता हूं पार्टी सर्वोपरि है

PATNA: गणतंत्र दिवस के दिन भी बिहार में सियासी हलचल देखी गयी। आज दिनभर गांधी मैदान से लेकर राजभवन तक की चर्चा हुई। वही नीतीश के एनडीए में फिर से शामिल होने की चर्चा भी खूब हुई। इन

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: हमारे दरवाजे तो नीतीश के लिए सदा बंद है, मैं कार्यकर्ता हूं पार्टी सर्वोपरि है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: गणतंत्र दिवस के दिन भी बिहार में सियासी हलचल देखी गयी। आज दिनभर गांधी मैदान से लेकर राजभवन तक की चर्चा हुई। वही नीतीश के एनडीए में फिर से शामिल होने की चर्चा भी खूब हुई। इन चर्चाओं के बीच बीजेपी, जेडीयू और राजद ने विधायक दल की बैठक भी बुला ली है। इन तमाम घटनाक्रम पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कह दी है। कहा कि नीतीश के लिए हमारे दरवाजे तो सदा बंद है। आगे मैं कार्यकर्ता हूं पार्टी सर्वोपरि है।


दिल्ली से पटना लौटने के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत की। बिहार की वर्तमान स्थितियों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सदस्यता के लिए कोई आएंगे तभी ना सोचेंगे कि उनको साथ लेंगे कि नहीं। मैं तो कार्यकर्ता हूं मैंने कहा कि मुझे कुछ मालूम नहीं हम तो काशी मथुरा वाले लोग हैं। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा था कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर खुल जाता है। सुशील मोदी के इस बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश के लिए हमारे दरवाजे तो सदा बंद है। आगे मैं कार्यकर्ता हूं पार्टी सर्वोपरि है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि हम तो कार्यकर्ता हैं हम नारा लगाते रहे कि अयोध्या तो झांकी है..काशी-मथुरा अभी बाकी है..अब काशी की बारी है। एएसआई ने रिपोर्ट दे दिया है। गिरिराज ने कहा कि अब मुसलमान भाईयों से अपील करते हैं कि वो काशी को हिन्दूओं को सुपुर्द कर दें। सारे साक्ष्य हिन्दूओं के पक्ष में है यही कार्यकर्ताओं का नारा था और है। 


टैग्स