ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सीएम नीतीश के बाल-बच्चा वाले बयान पर आया तेजस्वी का रिएक्शन : हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से कह दी यह बात

PATNA : कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर कड़ा तंज किया था। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कह

सीएम नीतीश के बाल-बच्चा वाले बयान पर आया तेजस्वी का रिएक्शन : हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से कह दी यह बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर कड़ा तंज किया था। मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कहा था कि लालू प्रसाद ने कितने ज्यादा बाल-बच्चे पैदा कर लिए। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर अब तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है।


तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह बयान दिया है, उनसे हाथ जोडकर विनती है कि वे हमारे अभिभावक हैं और बुजुर्ग भी हैं। हम पहले भी उनका सम्मान करते थे और आगे भी करते रहेंगे। उन्हें पूरा अधिकार है, वह कुछ भी कह सकते हैं। जो मन करे कहें। वह जो कुछ भी कहेंगे, मेरे लिए आशीर्वाद होगा। लेकिन क्या व्यक्तिगत बातें बोलने से बिहार के लोगों को किसी तरह का फायदा होगा? उनको जो बोलना है, बोल सकते हैं। लेकिन ऐसी बातें उन्हें नहीं बोलना चाहिए।


तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में मुद्दे की बात होनी चाहिए और किसी को इस तरह की व्यक्तिगत बातें बोलने से बिहार के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। यह लोकसभा का चुनाव है और हमलोग आजकल उनका भाषण सुन रहे हैं। लेकिन वह भाषण में क्या बोल रहे हैं? कौन उनको इस तरह का भाषण लिखकर दे रहा है और वह क्या बोल रहे हैं? इस तरह की बातें किसी की समझ में नहीं आ रही हैं।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी बातें बोल रहे हैं जैसे लग ही नहीं रहा है कि यह लोकसभा का चुनाव चल रहा है। यहां किसी परिवार की लड़ाई चल रही है क्या? यह लोकसभा का चुनाव है। बेरोजगारी पर बात कीजिए, बिहार के विशेष पैकेज की बात कीजिए। पलायन कैसे रोकेंगे, यह बताइए। लेकिन वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्ष 2020 में भी उन्होंने हमारे और हमारे परिवार को लेकर भद्दी बातें कही थी। लेकिन मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि वह स्वस्थ्य और सुखी रहें।