ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के बाद सम्राट चौधरी ने की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक,इन चीजों को लेकर तैयार हुई नई रणनीति

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने स्तर से रणनीति बनाने में जुटी हुई है। यही वजह है कि बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी लगातार अपने

नीतीश के बाद सम्राट चौधरी ने की प्रदेश पदाधिकारियों के साथ  बैठक,इन चीजों को लेकर तैयार हुई नई रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने स्तर से रणनीति बनाने में जुटी हुई है। यही वजह है कि बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी लगातार अपने नेताओं के साथ बैठक कर रही है। इसके बाद अब बिहार की मुख्य विपक्षी दल ने भी आज प्रदेश के पदाधिकारी के साथ बैठक की है।


मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसांगिया के साथ प्रदेश पदाधिकारी की बैठक की है। इस बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजक प्रदेश के महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी एवं सह प्रभावित उपस्थित रहे।


बताया जा रहा है कि बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसंगिया के तरफ से बुलाई गई इस बैठक में पार्टी की आगामी कार्यक्रम एवं कार्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। इसमें यह तय किया गया की पार्टी अपने आने वाले दिनों में किस तरह से सत्तारूढ़  दल पर हमलावर होगी और साथ ही साथ जेपी नड्डा के आगमन से को लेकर क्या कुछ तैयारी करेगी।


आपको पता तो चले कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अक्टूबर के महीने में बिहार आगमन हो रहा है। नड्डा यहां जंक्शन के नेता कैलाशपति मिश्र की जयंती समारोह में शामिल होने आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे और पार्टी की तरफ से किया जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। ऐसे में अब बिहार के यह तमाम पदाधिकारी खुद को पहले से ही पूरी तरह से तैयार रखना चाह रहे हैं।