ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नीतीश के बाद अब बोले तेजस्वी यादव ... समय से पहले हो चुनाव तो अच्छा है, BJP में मची है घबराहट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम नीतीश ने अपने अफसरों से कहा है कि, समय से पहले लोकसभा का चुन

नीतीश के बाद अब बोले तेजस्वी यादव ... समय से पहले हो चुनाव तो अच्छा है, BJP में मची है घबराहट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। सीएम नीतीश ने अपने अफसरों से  कहा है कि, समय से पहले लोकसभा का चुनाव करवाया जा सकता है। जिसके बाद अब उनके इस बयान का बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी समर्थन किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि, केंद्र सरकार की जो स्थिति है उसमें कभी भी चुनाव हो सकता है।


दरअसल, तेजस्वी यादव से जब यह सवाल किया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से समय से पहले चुनाव करवाए जाने की बात कहकर अफसरों को तैयार रहने को कहा गया है। इस पर तेजस्वी यादव ने सीएम का समर्थन करते हुए कहा कि-  सीएम ने अफसरों को तैयार रहने को कहा है और इसमें कोई गलत बात नहीं है। काम तो तेजी से होना ही चाहिए। यह तो आप भी जानते हैं कि चुनाव कब होगा और नहीं होगा यह केंद्र के हाथों में है। उस हिसाब से हम लोग जो काम कर रहे हैं उसको समय पर पूरा कर लिया जाए इसमें गलत क्या है? समय से पहले चुनाव हो तो अच्छी बात ही है की वो लोग जल्द बाहर होंगे।


इसके अलावा तेजस्वी से यह पूछा गया कि क्या आज नरेंद्र मोदी सरकार पहले चुनाव करवा सकती है, तो उन्होंने कहा कि, कोई ठिकाना नहीं है, हो भी सकता है। हम तो बस अपने लोगों को तैयार रहने को कह रहे हैं।इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, जो हालत है उसमें तो कभी भी चुनाव हो सकता है। इसलिए सीएम ने जो बातें कहीं है उसमें कोई गलती नहीं है।


वहीं, 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा के आगमन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि, जब से हम नीतीश जी एक साथ हुए हैं तब से घबराहट जो है वह भाजपा में बनी हुई है। यह लोग पूरी तरह से डरे हुए हैं। भाजपा के लोग भी जानते हैं कि पूरा विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा तो वह लोग कहीं टिकने वाले नहीं हैं।