ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर बड़ी तैयारी की वजह, RCP सिंह ने बर्थ डे को मिशन बना दिया

PATNA : बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के बावजूद जेडीयू को चुनाव में जो झटका झेलना

नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन पर बड़ी तैयारी की वजह, RCP सिंह ने बर्थ डे को मिशन बना दिया
Santosh Singh
4 मिनट

PATNA : बीते साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के बावजूद जेडीयू को चुनाव में जो झटका झेलना पड़ा उसके बाद नए सिरे से संगठन में जान फूंकने की कवायद जारी है। पार्टी ने इसके लिए अपने नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को मिशन मोड में मनाने का फैसला किया है। एक मार्च को नीतीश कुमार का जन्मदिन है। नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन के मौके पर जनता दल यूनाइटेड ने इसे विकास दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया है। 


चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी थी। उन्होंने अपने बेहद खास खास आरसीपी सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वशिष्ठ नारायण सिंह की जगह प्रदेश की कमान लव कुश समीकरण को ध्यान में रखते हुए उमेश कुशवाहा जैसे युवा के हाथों में दी गई। अब पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने के बाद आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के जन्मदिन को संगठन में शामिल पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए मिशन बना दिया है। आरसीपी सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन प्रभारियों के साथ बैठक की और उन्होंने फैसला किया कि नीतीश कुमार का जन्मदिन खुद अपने बूथ पर जाकर मनाएंगे। आरसीपी सिंह ने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट मैसेज दिया है कि नीतीश कुमार के जन्मदिन यानी 1 मार्च को पार्टी के सभी संगठनकर्ता अपने-अपने बूथ पर विकास दिवस के तौर पर मनाएंगे। 


नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन के मौके पर 70 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जेडीयू इतने बड़े पैमाने पर नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाने जा रही है। दरअसल जनता दल यूनाइटेड लगता है कि नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर बूथ स्तर पर विकास दिवस मना कर संगठन में नई जान फूंकी जा सकती है। जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की तरफ से भी विकास दिवस के लिए खास तैयारी की गई है। जेडीयू की महिला नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में 70 पाउंड का केक काटने की तैयारी की है। इसके अलावे जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से उस दिन मेडिकल हेल्थ चेक अप कैंप लगाने की तैयारी की गई है। जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज से 4 जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। 1 मार्च को नालंदा स्थित अपने बूथ पर वह विकास दिवस मनाएंगे। इसके पहले आज नालंदा में पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में आरसीपी सिंह शामिल होंगे। 2 मार्च को आरसीपी सिंह भागलपुर और 3 मार्च को अररिया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 मार्च को दरभंगा और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद आरसीपी सिंह वापस लौट जाएंगे।

टैग्स