ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार समेत कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस लिहाजा हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में भी देर हो रही है। हालांकि, अपने इस

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार समेत कई एजेंडों पर लगेगी मुहर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इस लिहाजा हर सप्ताह होने वाली कैबिनेट बैठक में भी देर हो रही है। हालांकि, अपने इस यात्रा में बीच - बीच में सीएम समय निकाल कर कैबिनेट की बैठक बुला ले रहे हैं।  इस बीच अब आज सीएम ने अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है.


दरअसल,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कैबिनेट की बैठक करेंगे।  सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा कर रहे हैं, इस वजह से पिछले सप्ताह भी उनकी बैठक नहीं हो पाई थी।  जिसके बाद अब उनके समाधान यात्रा में 2 दिनों का ब्रेक है। अब 10 फरवरी से फिर यात्रा शुरू होगी। सीएम का यह समाधान यात्रा 15 फरवरी तक चलना है। इस बीच मिले दो दिन के ब्रेक में आज सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं।  


मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 11:30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू करेंगे। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में होगी।सीएम की लास्ट कैबिनेट बैठक 27 जनवरी को हुई थी, जिसमें 22 एजेंडे पर मुहर लगी थी। इस बैठक में बिहार विधानमंडल सत्र की भी स्वीकृति  दी गई थी। बिहार में  27 फरवरी से विधानमंडल का बजट सत्र  शुरू होना है। 


मालूम हो कि, सीएम नीतीश कुमार वैसे तो हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं। लेकिन, समाधान यात्रा के कारण इसमें बदलाव हुआ है और आज बुधवार को यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। कैबिनेट की बैठक को लेकर संबंधित विभागों को तैयारी करने का निर्देश पहले दिया गया है। इस कैबिनेट बैठक में कई विभागों में पद सृजन के प्रस्ताव और कई एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना बताई जा रही है। 


आपको बताते कहलन कि, महागठबंधन की सरकार ने लोगों से 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया है।पहले की कई कैबिनेट बैठकों में कुछ विभागों में पदों के सृजन को स्वीकृति भी दी गई है। वहीं कई विभागों में सरकारी नौकरी का इंतजार है। इसमें शिक्षा विभाग सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में इस बार भी नजर रहेगी कि सरकार कोई फैसला लेती है या नहीं।