ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार और नौकरी समेत इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। लगभग 1 सप्ताह बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले विपक्षी दलों

नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, रोजगार और नौकरी समेत इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है। लगभग 1 सप्ताह बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले विपक्षी दलों की बैठक के कारण कैबिनेट की बैठक नहीं हो पाई थी। ऐसे में अब आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग की ओर से सभी संबंधित विभागों को तैयारी को लेकर जारी किया गया है। यह बैठक मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में होगी।


मालूम हो कि, नीतीश कैबिनेट की पिछली बैठक 22 अगस्त को हुई थी जिसमें 25 एजेंडे पर मुहर लगाई गई थी। जिसमें सहरसा में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने का बड़ा फैसला लिया गया था। इसके अलावा सात निश्चय कार्यक्रम के तहत शेखपुरा में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के निर्माण के लिए 110 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति भी दी गई थी।


पिछले सप्ताह मुंबई में पक्षी दलों की बैठक के कारण मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई थी। सीएम नीतीश कुमार 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक कर रहे थे इसमें मुख्यमंत्री के साथ सुबह के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल थे। ऐसे में अब आज या कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है और इस बैठक में सभी की नजरे रोजगार और नौकरी को लेकर बनी हुई है।


आपको बताते चले कि पिछले कैबिनेट बैठक में 10 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण करवाने का फैसला लिया गया था। इसके अलावा आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय दो के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिए राशि सूचित की गई थी इसके तहत  259 करोड़ 81 लाख की स्वीकृति भी दी गई थी. इसी तरह कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।