ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

नीतीश और तेजस्वी ने PM मोदी पर एक साथ बोला हमला, कहा- बीजेपी नेताओं के घर रेड क्यों नहीं होती ?

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। भ्रष्टाचारी के बचाव करने से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सीएम नीत

नीतीश और तेजस्वी ने PM मोदी पर एक साथ बोला हमला, कहा- बीजेपी नेताओं के घर रेड क्यों नहीं होती ?
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। भ्रष्टाचारी के बचाव करने से जुड़े सवाल पूछे जाने पर सीएम नीतीश भड़क गए। उन्होंने कहा कि कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा क्या? इसके अलावा तेजस्वी ने बीजेपी नेताओं को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि कोई किसी भ्रष्टाचारी को कैसे बचा सकता है? खुद ही सोचना चाहिए न भ्रष्टाचारियों को बचाने का। नीतीश ने कहा कि इधर उधर जो कुछ राज्यों में हो रहा है कि कहां से किसी को लाया जाए, वो लोग अपना समझे। हमनें तो कभी भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया है।  



वहीं, तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में 1000 से अधिक बीजेपी के विधायक हैं। 300 से अधिक सांसद हैं। आज तक एक भी बीजेपी के सांसद या एक भी विधायक के घर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का छापा पड़ा है क्या? सरकार विपक्ष को ही दबाने में लगी रहती है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो यह बात कह रहे हैं, वही भ्रष्टाचारियों को बचा भी रहे हैं।

टैग्स