ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जेडीयू के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलेंगे नीतीश: हर हफ्ते पार्टी कार्यालय में बैठने का किया एलान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलेंगे. नीतीश ने घोषणा कर दिया है कि वे जल्द ही पार्टी दफ्तर में बैठना शुरू करेंगे. हर सप्ताह

जेडीयू के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलेंगे नीतीश: हर हफ्ते पार्टी कार्यालय में बैठने का किया एलान
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलेंगे. नीतीश ने घोषणा कर दिया है कि वे जल्द ही पार्टी दफ्तर में बैठना शुरू करेंगे. हर सप्ताह वे पार्टी कार्यालय में बैठेंगे और कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत करेंगे. वैसे नीतीश ने कुछ ऐसा ही एलान 2020 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी किया था. कुछ दिनों तक वे पार्टी दफ्तर आते भी रहे लेकिन बाद में सब पहले जैसा हो गया.


नीतीश का एलान

दरअसल शुक्रवार को जेडीयू के राज्य पर्षद की बैठक थी. इस बैठक में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने भाषण में नीतीश कुमार से आग्रह किया कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलें. ताकि कार्यकर्ता उन्हें सरकार से लेकर संगठन की बातें खुलकर बता सकें. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी.

इसके बाद भाषण के लिए आये नीतीश कुमार ने कहा कि वे हर सप्ताह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे. लेकिन ये सिलसिला पार्टी के सांगठनिक चुनाव के बाद शुरू करेंगे. फिलहाल पार्टी में सांगठनिक चुनाव चल रहा है. जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी तब नीतीश पार्टी दफ्तर में बैठना शुरू करेंगे. नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा से कहा कि वे भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान मौजूद रहें. हालांकि कुशवाहा ने कहा कि नीतीश अकेले में लोगों से मिलें ताकि सब खुलकर अपनी बात कह सकें. 


कितने दिनों तक चलेगा सिलसिला

नीतीश कुमार ने पार्टी दफ्तर में बैठकर कार्यकर्ताओं से अकेले में मिलने का एलान तो कर दिया है लेकिन सवाल ये है कि ये सिलसिला कितने दिनों तक चलने वाला है. दरअसल 2020 में जब नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली तब भी उन्होंने ये एलान किया था कि पार्टी कार्यालय में आकर कार्यकर्ताओं-नेताओं से मिलते रहेंगे. दो-तीन महीने तक ये सिलसिला चला भी लेकिन उसके बाद सब कुछ पहले जैसा हो गया. दरअसल सत्ता में आने के बाद नीतीश कुमार कम से 6 दफे ये एलान कर चुके हैं कि वे पार्टी कार्यालय में बैठकर आम कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करेंगे. कुछ दिनों तक ये कार्यक्रम चलता है और फिर सब पहले जैसा हो जा रहा है.