ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, आज इन विपक्षी नेताओं से मिलेंगे

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन है। सोमवार की शाम नीतीश जब दिल्ली पहुंचे थे तो उनकी मुलाकात सबसे पहले कांग्रे

सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन, आज इन विपक्षी नेताओं से मिलेंगे
Editor
3 मिनट

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम नीतीश के दिल्ली दौरे का आज तीसरा दिन है। सोमवार की शाम नीतीश जब दिल्ली पहुंचे थे तो उनकी मुलाकात सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से हुई थी। इसके बाद कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी से भी नीतीश ने मुलाकात की। मंगलवार को दिनभर नीतीश कुमार का शेड्यूल बेहद टाइट रहा और अरविंद केजरीवाल से लेकर अखिलेश सिंह यादव और लेफ्ट के नेताओं से नीतीश मुलाकात करते रहे। आज बुधवार को भी नीतीश कुमार कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं, इनमें शरद पवार का नाम बेहद खास है। 


आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से मुलाकात करेंगे। दीपंकर भट्टाचार्य की पार्टी बिहार में महागठबंधन के साथ है और 2024 के प्लान पर भट्टाचार्य से रणनीति को लेकर बातचीत करेंगे। नीतीश आज ही 3:30 बजे एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं। शरद पवार और नीतीश कुमार की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। दिल्ली दौरे के दौरान कई नेताओं से मुलाकात की है लेकिन शरद पवार को इस पूरे अभियान का एक खास फैक्टर माना जा रहा है। शरद और नीतीश के बीच बातचीत क्या होती है और क्या साथ-साथ दोनों नेताओं का कोई बयान आता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई होंगी।


इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। नीतीश शाम 5:15 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे और देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद नीतीश कुमार पहली बार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति से शाम सवा 6 बजे मुलाकात का वक्त तय है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान नीतीश कुमार की पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था जबकि उपराष्ट्रपति चुनाव में जयदीप धनखड़ के साथ जेडीयू खड़ी रही थी। नीतीश कुमार ने 2024 में विपक्षी एकजुटता को लेकर पिछले तीन दिनों में लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है। अब उनके पटना वापसी का इंतजार हो रहा है।