ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

NDA में दो फाड़: नितिन नवीन को टक्कर देंगे रवि नारायण, 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ने का किया ऐलान

PATNA: बिहार की VIP सीट में शुमार बांकीपुर विधानसभा में 2025 का चुनाव बेहद दिलचप्स होने जा रहा है। नीतीश और तेजस्वी को चुनौती देने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की अगुवाई वाली रिपब

NDA में दो फाड़: नितिन नवीन को टक्कर देंगे रवि नारायण, 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ने का किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की VIP सीट में शुमार बांकीपुर विधानसभा में 2025 का चुनाव बेहद दिलचप्स होने जा रहा है। नीतीश और तेजस्वी को चुनौती देने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में एनडीए में दो फाड़ नजर आ रही है।


BJP की सीटिंग सीट बांकीपुर विधानसभा बिहार की एक VIP सीट है। यहां से विधायक BJP नेता नितिन नवीन हैं। नितिन नवीन ने महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को करीब 40 हजार वोट से हराया था और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से नितिन नवीन बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 


महागठबंधन से कौन सी पार्टी बांकीपुर सीट से मैदान में उतरेगी यह अभी तक तय नहीं है लेकिन केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम का आज एलान किया गया। 


रवि नारायण सिंह को रामदास अठावले ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अब रवि नारायण बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पटना पहुंचे रवि नारायण का उनके समर्थकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रवि नारायण ने बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 


रवि नारायण ने कहा कि अठावले जी के विश्वास कर खड़ा उतरूंगा। लोजपा रामविलास से ज्यादा वोट शेयर आने वाले पांच साल में हमारे पास होगा। अठावले जी का कद चिराग पासवान से बड़ा है। रवि नारायण ने आगे कहा कि इरादा नेक हो तो कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट हम जीतकर रहेंगे। 


अब देखना दिलचस्प रहता है कि NDA गठबंधन में रहते हुए जिस तरह आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रवि नारायण सिंह ने BJP की सीटिंग सीट बांकीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया है अब देखना यह होगा कि बिहार की राजनीति किस और रुख करती है। 

NDA में दो फाड़: नितिन नवीन को टक्कर देंगे रवि नारायण, 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ने का किया ऐलान


NDA में दो फाड़: नितिन नवीन को टक्कर देंगे रवि नारायण, 2025 में बांकीपुर विधानसभा सीट से लड़ने का किया ऐलान

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता