ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

निषाद के दोस्त को ही मिलेगी 2024 में गद्दी, बोले मुकेश सहनी ... विधायक होंगे तो पॉवर भी होगा और फिर...

PATNA : देश में अगले कुछ महीनों के अंदर लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश समेत राज्यों की तमाम छोटी - बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने चुनावी अभियान में जूट गई है। इसी कड़ी में व

निषाद के दोस्त को ही मिलेगी 2024 में गद्दी, बोले मुकेश सहनी ...  विधायक होंगे तो पॉवर भी होगा और फिर...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : देश में अगले कुछ महीनों के अंदर लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर देश समेत राज्यों की तमाम छोटी - बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने चुनावी अभियान में जूट गई है। इसी कड़ी में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज साफ लहजे में कहा कि -जो निषादों का दोस्त होगा वह 2024 के चुनाव में मंजिल प्राप्त करेगा । 


मुकेश सहनी ने निषाद समाज के लोगों से अपने वोट की शक्ति को पहचानने और एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि  जब 2 से 3 प्रतिशत आबादी वाले समाज का नेता सीएम बन सकता है तो 10 प्रतिशत वाला निषाद का बेटा सीएम क्यों नहीं बन सकता। पूर्व मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने आज भोजपुर के बड़हरा स्थित नेकनाम टोला में 'श्री श्री केवट पूजा समिति' द्वारा आयोजित श्री केवट पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पॉवर सभी के लिए जरूरी है।


सहनी ने  कहा कि अगर आज हमारे पास भी चार विधायक होते तो मुझे भी सीएम बनने का ऑफर मिलता। उन्होंने बिहार की जनता से अधिक से अधिक अपना विधायक बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब अपने विधायक होंगे तो पॉवर भी होगा और फिर समस्याएं भी हल  होंगी। लोगों से सोच समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर आप सभी एकजुट हो जाए तो पटना क्या दिल्ली भी हमलोगों से दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जो निषादों का दोस्त होगा वह मंजिल प्राप्त करेगा और 2025 के चुनाव  में बिना वीआईपी के एल कोई सरकार नहीं बनेगी।