ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार आने के लिए नये राज्यपाल ने मांगा सरकारी हेलीकॉप्टर, चॉपर पर सवार होकर पटना में लैंड करेंगे फागु चौहान

PATNA:  सूबे के नये महामहिम यानि राज्यपाल फागु चौहान बिहार सरकार के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पटना पहुंचेंगे. सरकार ने उन्हें लाने के लिए अपना चॉपर भेजने का फैसला लिया है. 28 जुलाई की स

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA:  सूबे के नये महामहिम यानि राज्यपाल फागु चौहान बिहार सरकार के हेलीकॉप्टर पर सवार होकर पटना पहुंचेंगे. सरकार ने उन्हें लाने के लिए अपना चॉपर भेजने का फैसला लिया है. 28 जुलाई की सुबह ही सरकारी चॉपर आजमगढ़ पहुंच जायेगा, जिस पर सवार होकर फागु चौहान शाम में पटना में लैंड करेंगे. नये राज्यपाल ने खुद की थी चॉपर की मांग सरकारी सूत्रों की मानें तो राज्यपाल फागु चौहान ने खुद बिहार सरकार के हेलीकॉप्टर की मांग की थी. सरकार के पास उनकी डिमांड पहुंची तो फाइल मुख्यमंत्री तक पहुंची. मुख्यमंत्री ने उन्हें लाने के लिए चॉपर भेजने की मंजूरी दे दी है. 28 जुलाई की सुबह ही राज्यपाल के ADC के साथ सरकारी चॉपर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंच जायेगा. 28 जुलाई की ही शाम 5 बजे नये राज्यपाल पटना लैंड करेंगे. एयरपोर्ट के सरकारी हैंगर में ही उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत दूसरे मंत्री और आलाधिकारी करेंगे. वहीं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जायेगा. 29 जुलाई को होगा शपथग्रहण नये राज्यपाल का शपथग्रहण 29 जुलाई को सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में होगा. पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अमरेंद्र प्रताप शाही उन्हें शपथ दिलायेंगे. राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में उनके निजी मेहमान भी बड़ी तादाद में मौजूद रहेंगे. राजभवन में उनकी सूची पहुंच गयी है. इसमें राज्यपाल के परिजनों के अलावा कई और लोग शामिल हैं. इससे पहले मौजूदा राज्यपाल लालजी टंडन 28 जुलाई को बिहार से विदा होंगे. राजभवन में उनका विदाई समारोह आयोजित होगा. लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता