ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखेंगे विजय सिन्हा, सदन में पहले ही दिन सरकार को घेरेंगे

PATNA : विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद नई सरकार अपनी रफ्तार के साथ गवर्नेंस को आगे बढ़ा रही है लेकिन आज विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई है। बै

नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखेंगे विजय सिन्हा, सदन में पहले ही दिन सरकार को घेरेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद नई सरकार अपनी रफ्तार के साथ गवर्नेंस को आगे बढ़ा रही है लेकिन आज विधानसभा में नए स्पीकर के चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक के दौरान विधानसभा के अंदर तस्वीर बदली–बदली होगी। स्पीकर की कुर्सी पर बैठने वाले विजय कुमार सिन्हा आज नेता विरोधी दल की कमान संभालेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें विधानसभा में यह भूमिका दी है। 24 अगस्त को जब विधानसभा की कार्यवाही हुई थी तो विजय कुमार सिन्हा स्पीकर की कुर्सी पर बैठे थे, हालांकि अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। विपक्ष की बेंच पर वह बैठे भी लेकिन उस वक्त उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं मिली थी लेकिन आज विजय सिन्हा विरोधी दल के नेता के तौर पर सदन में होंगे।



आज होने वाली विधानसभा की बैठक के पहले यानी गुरुवार को ही विजय कुमार सिन्हा ने अपने तेवर दिखा दिए थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। विधान सभा की समितियों की रिपोर्ट ले किए जाने की मांग भी विजय सिन्हा ने रखी थी। विजय सिन्हा ऐलान कर चुके हैं कि आज अगर सदन की बैठक में रिपोर्ट नहीं कराई जाती है तो विपक्ष इसका विरोध करेगा। नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आने के बाद अब ज्यादा हमलावर तरीके से सरकार पर निशाना साधेंगे।



स्पीकर के चुनाव को लेकर आज विधानसभा की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का एजेंडा केवल और केवल स्पीकर का चुनाव और उनका संबोधन है। विधानसभा की कार्यसूची में आज किसी भी समिति की रिपोर्ट को लेय करने का एजेंडा शामिल नहीं है, लिहाजा विजय सिन्हा जो मांग गुरुवार को कर चुके हैं। सरकार उस पर अमल करती नजर नहीं आ रही। विधानसभा सचिवालय ने इस एजेंडे में शामिल ही नहीं किया है। अब देखना होगा कि विजय सिन्हा सदन में अपनी पार्टी के विधायकों के साथ सरकार पर किस तरह हमलावर होते हैं।

टैग्स