ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नीट पेपर लीक मामला : CBI का बड़ा एक्शन : ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल अरेस्ट

PATNA : नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले सीबीआई के अधिकार

नीट पेपर लीक मामला : CBI का बड़ा एक्शन : ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीट पेपर लीक केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों की टीम हजारीबाग पहुंची थी और जांच के बाद प्रिंसिपल को कस्टडी में लेकर पूछताछ की थी।


दरअसल, पिछले दिनों सीबीआई के अधिकारियों ने हिरासत में लेकर प्रिंसिपल से चरही गेस्ट हाउस में पूछताछ की थी। इसके बाद 12 अधिकारियों की टीम हजारीबाग पहुंची थी और जांच के बाद प्रिंसिपल को कस्टडी में ले लिया था।


मालूम हो कि झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पांच मई को नीट यूजी की परीक्षा हुई थी। यहां कुल पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। सीबीआई के पदाधिकारियों ने बारीकी से पूरे मामले की जांच की। इस दौरान न सिर्फ ओएसिस स्कूल में परीक्षा संचालन की जानकारी ली गयी, बल्कि नीट का प्रश्नपत्र हजारीबाग आने और वहां से बैंक तक ले जाने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जानकारी ली थी।


इसके बाद ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को कस्टडी में लेकर सीबीआई ने पूछताछ की थी। चार मई 2024 को बिहार के पटना के रामकृष्ण नगर थानाक्षेत्र के खेमनीचक स्थित लर्न एवं प्ले स्कूल समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी थी। यहां से अधजला नीट-यूजी का प्रश्न-पत्र बरामद हुआ था। जांच के दौरान प्रश्न-पत्र का कोड झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का मिला था। इसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।