ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

JHARKHAND ELECTION : NDA में तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, नीतीश को दो और चिराग को एक सीट पर करना पड़ा समझौता

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव को राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी और आजसू ने स

JHARKHAND ELECTION : NDA में तय हुआ सीट बंटवारा का फार्मूला, नीतीश को दो और चिराग को एक सीट पर करना पड़ा समझौता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव को राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एनडीए के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा हो गयी है। रांची के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बीजेपी और आजसू ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया है। झारखंड में NDA के अंदर बीजेपी- 68, आजसू-10, जेडीयू-2 और लोजपा रामविलास 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।


जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बीजेपी, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वहीं हमलोग साथ में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी मौजूद थे। 


वहीं, झारखंड में जेडीयू जमशेदपुर पश्चिम,  और तमाड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा एनडीए की सहयोगी लोजपा रामविलास चतरा सीट से चुनाव लड़ेगी।  वहीं इन सीटों के अलावा बीजेपी 68 सीटों पर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने कोटे की 68 सीटों में से 1 से 2 सीट पर कुछ अलग निर्णय भी ले सकती है। 


इधर, आजसु जिन दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें सिल्ली, जुगसलाई, गोमिया, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, ईचागढ़, मांडू, डुमरी और मनोहरपुर सीट शामिल है। सबसे बड़ी बात है कि जदयू के तरफ से झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया जा रहा था। लेकिन, अब सीट बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है उसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को महज दो सीट दिए गए हैं जबकि लोजपा (रामविलास ) को महज एक सीट दिया गया है।  हालांकि बिहार और यूपी के उपचुनाव में यह दोनों पार्टी अपना कैंडिडेट मैदान में उतारेगी।