ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

एनडीए में शामिल होने पर बोले चिराग पासवान, जहां चाचा वहां मैं नहीं

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए में वापसी करने की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में उनके चाचा यानी लोक जनशक्ति पार

एनडीए में शामिल होने पर बोले चिराग पासवान, जहां चाचा वहां मैं नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए में वापसी करने की सभी अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन में उनके चाचा यानी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के मुखिया पशुपति पारस होंगे, उसमें वे शामिल नहीं होंगे। पिछले कई दिनों से एनडीए में चिराग के शामिल होने की संभावना ज़ाहिर की जा रही थी, लेकिन अब चिराग ने खुद इसपर पूर्णविराम लगा दिया है। 



सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि मैं ऐसे गठबंधन में कभी शामिल नहीं हो सकता, जिसमें पशुपति कुमार पारस होंगे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में गठबंधन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। ऐसी पार्टी जो इसका विरोध करती है बाद में वो भी उसी के साथ हाथ मिला लेता है। इसलिए मैं फिलहाल इसपर विचार नहीं कर रहा हूं। हालांकि चिराग ने ये भी कहा कि जब चुनाव आएगा तो इस पर सोचा जाएगा कि किसके साथ जाना है।  



दरअसल, जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार आई है, तभी से चिराग ने नीतीश के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया है। वे लगातार नीतीश पर हमलावर दिख रहे हैं। ऐसे में कई दिनों से ये संभावना जताई जा रही थी कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल पासवान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। अब आने वाले वक्त में ही तय हो पाएगा कि चिराग पासवान की अगली चाल क्या होगी। 


टैग्स