ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

NDA में पांच सीटें मिलने पर चिराग हुए गदगद, सीटों के एलान के बाद आया पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का पहला रिएक्शन आया है। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता

NDA में पांच सीटें मिलने पर चिराग हुए गदगद, सीटों के एलान के बाद आया पहला रिएक्शन, जानिए.. क्या कहा?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का पहला रिएक्शन आया है। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी ने उनकी पार्टी के मान सम्मान को बरकरार रखा और जिस तरह से उन्होंने लोजपा(रामविलास) की चिंता की उनको विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं।


गठबंधन में पांच सीटें मिलने से गदगद चिराग ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी समेत तमाम साथियों का आभार प्रगट करता हूं कि जिस तरह से उन्होंने इस गठबंधन को मजबूती देने के लिए इतनी सहजता से सीटों का बंटवारा किया। यकीनन जब कोई बड़ा गठबंधन बनता है तो हर दल को छोटे-मोटे कॉम्परमाइज करने पड़ते हैं और थोड़ी बहुत कुर्बानी हर किसी को देनी पड़ती है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एनडीए के तमाम साथियों के लिए 400 से अधिक सीटों को जीतने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके लिए हर दल ने थोड़ी बहुत कुर्बानी दी। मुझे भी अपनी एक सीट कम करनी पड़ी। जेडीयू ने भी अपनी एक सीट कम की। बीजेपी तो 2019 से ही सीटों की कुर्बानी दे रही है। 


चिराग ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी सीटिंग पांच सीटें छोड़ दी थी और गठबंधन को मजबूत स्वरूप दिया था और आज उससे भी मजबूत स्वरूप दिया गया है। जो साथी उस वक्त गठबंधन में शामिल नहीं थे वो भी आज हमारे साथ हैं। जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है उसे तो हमलोग पूरा करेंगे ही। पिछली बार जो एक सीट से चूक रह गई थी उसे भी जीतेंगे।