ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

NDA में चल रही बयानबाजी पर बोले बिजेन्द्र यादव, कहा.. बीजेपी के लोगों को बोलने की बीमारी

PATNA : बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिल ही जाती है। बिहार सरकार में जदय

NDA में चल रही बयानबाजी पर बोले बिजेन्द्र यादव, कहा.. बीजेपी के लोगों को बोलने की बीमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिल ही जाती है। बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बीजेपी की तरफ से की जा रही बयानबाजी पर कहा है कि बिहार एनडीए में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उन्होंने कहा है कि गठबंधन में रहते हुए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करना कहीं से भी सही नहीं है। बीजेपी के लोगों को बोलने की बीमारी है, अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।


बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार अपनी ही सरकार पर सवाल खड़ा करने पर मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि यह अच्छे परंपरा की शुरूआत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मामले को लेकर गठबंधन में कोई बात हो तो उसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। अगर कोई मामला हो तो सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के साथ बैठकर उसपर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अनाप-शनाप बोलने की बीमारी हो गई है लेकिन यह अच्छी चीज नहीं है।


उन्होंने कहा कि पहले गठबंधन में एक मर्यादा थी लेकिन अब उसमें कमी दिख रही है। उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप करना विपक्ष का काम होता है। बीजेपी नेता किस पर सवाल उठाते हैं, सरकार में उनकी भी हिस्सेदारी है। मुख्यमंत्री अकेले कोई निर्णय नहीं लेते हैं। मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि एनडीए में को-ऑर्डिनेशन कमिटि बनाई जानी चाहिए ताकि गठबंधन के दलों के बीच आपसी समन्वय बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पहले तो केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर को-ऑर्डिनेशन कमिटि हुआ करती थी लेकिन अब तो दिल्ली में भी नहीं है।

टैग्स