ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

NDA की सरकार बनने के बाद PM मोदी का बिहार दौरा, औरंगाबाद में करेंगे रैली; लोकसभा चुनाव से पहले होगा बड़ा एलान

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला बिहार दौरा है। नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार के औरंगाबा

NDA की सरकार बनने के बाद PM मोदी का बिहार दौरा, औरंगाबाद में करेंगे रैली; लोकसभा चुनाव से पहले होगा बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला बिहार दौरा है। नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तारीख और जगह की जानकारी साझा की है। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द स्थल चिह्नित कर पार्टी के वरीय नेताओं को अवगत करा दिया जायेगा। जिला प्रशासन इसके लिए करहारा का इलाका, देव मोड़ का इलाका, पुलिस लाइन, फारम एरिया, डबुरा व पोइवां के बीच का इलाका या ओरा व पोइवां पंचायत से संबंधित किसी ग्रामीण इलाके के भूखंड का चयन कार्यक्रम के लिए कर सकता है। 


मालूम हो कि, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा ने अपनी तैयारी और तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के पहले पार्टी के वरीय नेताओं का बिहार दौरा का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मार्च के प्रथम सप्ताह में बिहार आएंगे, जबकि इस महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार आएंगे। 


उधर,  प्रधानमंत्री दो मार्च को बिहार आ रहे हैं तो गृह मंत्री अमित शाह पांच मार्च को पटना आनेवाले हैं। वैसे रक्षा मंत्री का बिहार दौरा 28 फरवरी को हो सकता है , वो सीतामढ़ी, छपरा, मधुबनी या दरभंगा में से किसी दो स्थानों पर जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, फिलहाल राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर मंथन जारी है। जबकि दो मार्च को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का भी बिहार आने का कार्यक्रम तय है।