ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अपनी ताकत दिखाएंगे ओवैसी, NDA और महागठबंधन के खिलाफ थर्ड फ्रंट की कवायद तेज

PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। एक तरफ एनडीए और विपक्षी दल 2024 की रणनीति बना रहे है तो वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्

बिहार में अपनी ताकत दिखाएंगे ओवैसी, NDA और महागठबंधन के खिलाफ थर्ड फ्रंट की कवायद तेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज होने लगी हैं। एक तरफ एनडीए और विपक्षी दल 2024 की रणनीति बना रहे है तो वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने एनडीए और महागठबंधन को जवाब देने के लिए थर्ड फ्रंट बनाने की घोषणा कर दी है और कहा है कि जल्द ही इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर तमाम विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं हालांकि इसमें ओवैसी की पार्टी को तरजीह नहीं दी गई है। ओवैसी की पार्टी को न तो पटना में 23 जून को हुई विपक्षी दलों की बैठक में बुलाया गया और ना ही बेंगलुरु की बैठक में ही कोई न्यौता मिला है। ऐसे में AIMIM अब बिहार में थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद में जुट गई है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने घोषणा की है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन बिहार में तीसरा मोर्चा बनाएगी। 


अख्तरूल ईमान ने कहा है कि तीसरा मोर्चा बनाने के लिए बातचीत शुरू हो गई है और जल्द ही इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए लेकिन जब मुस्लिमों को वाजिब हक देने की बात आती है तो उन्हें किनारे लगा दिया जाता है। देश में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट किया जा रहा है लेकिन उसमें AIMIM को शामिल नहीं किया गया है ऐसे में तीसरा मोर्चा बनाकर AIMIM एनडीए और महागठबंधन को अपनी ताकत का एहसास कराएगी।