ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नए बहाल टीचरों के लिए जरूरी खबर: 2 नवंबर को इन दो डॉक्यूमेंट के बिना गांधी मैदान में नहीं मिलेगी एंट्री, जान लें ये जरूरी बातें

PATNA : बिहार में नए बहाल टीचरों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जिन नवनियुक्त शिक्षकों को दो नवंबर को गांधी मैदान में आने के लिए आमंत्रित किया गया है उन्हें दो दस्तावेजों को साथ

नए बहाल टीचरों के लिए जरूरी खबर: 2 नवंबर को इन दो डॉक्यूमेंट के बिना गांधी मैदान में नहीं मिलेगी एंट्री, जान लें ये जरूरी बातें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नए बहाल टीचरों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। जिन नवनियुक्त शिक्षकों को दो नवंबर को गांधी मैदान में आने के लिए आमंत्रित किया गया है उन्हें दो दस्तावेजों को साथ में लाना अनिवार्यहोगा। अगर जो अभ्यर्थी ये दो दस्तावेज लाने में असफल रहते हैं उन्हें गांधी मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। 


दरअसल, दो नवंबर को जिन नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र लेना है, उन्हें गांधी मैदान में दो दस्तावेजों के साथ ही एंट्री मिलेगी। अगर ये दो दस्तावेज साथ में नहीं होंगे तो प्रवेश नहीं मिलेगा। अब ऐसे में सवाल यह है कि ये दो दस्तावेज कौन से जिनके होने पर ही उन्हें गांधी मैदान में एंट्री दी जाएगी तो इसका जवाब है नए बहाल टीचरों को मिलने वाला औपबंधिक नियुक्ति पत्र और आधार कार्ड।


शिक्षा विभाग के तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें साफ़ तौर पर यह कहा गया है कि जो भी विद्यालय अध्यापक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में उपस्थित होंगे, वे अपना औपबंधिक नियुक्ति पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपने साथ लाएं। इसके बिना गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। 


उधर, इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिले को छोड़कर शेष सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इसमें कहा गया है कि समारोह में आने वाले शिक्षकों को संबंधित आदेश के बारे में अवगत कराना सुनिश्चित करें। ताकि उन्हें यहां कोई परेशानी नहीं हो।