ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नवाब मलिक के लिए अशुभ साबित हुए नीतीश, शिवानंद बोले.. राष्ट्रपति के लिए नाम आगे करते ही गए जेल

PATNA : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा और उसके बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इसे खारिज किया जाना बिहार की सियासत को दिलचस्प दौर में ले

नवाब मलिक के लिए अशुभ साबित हुए नीतीश, शिवानंद बोले.. राष्ट्रपति के लिए नाम आगे करते ही गए जेल
Editor
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा और उसके बाद खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इसे खारिज किया जाना बिहार की सियासत को दिलचस्प दौर में लेकर जा चुका है। नीतीश कुमार के नाम की चर्चा जब राष्ट्रपति पद के दावेदारों में हुई तो प्रशांत किशोर से शुरू होकर शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे उन नेताओं तक का नाम सामने आया जो महाराष्ट्र के दिग्गज माने जाते हैं लेकिन अब महाराष्ट्र से ही आने वाले नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार पर जबर्दस्त तंज कसा है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि नवाब मलिक की के लिए नीतीश कुमार का नाम अशुभ साबित हुआ है। दरअसल नवाब मलिक ने पिछले दिनों राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार का नाम चलाया था और अगले ही दिन में उन्हें जेल जाना पड़ा। आपको बता दें कि नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार किया है जिसके बाद अब शिवानंद तिवारी इसे लेकर तंज कस रहे हैं। 


शिवानंद तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है... बेचारे नवाब मलिक ! वैसे बहादुर और लड़ाकू आदमी हैं. लेकिन दुर्योग देखिए. राष्ट्रपति के लिए उन्होंने ही नीतीश कुमार का नाम चलाया और अगले ही दिन जेल चले गये. उनके लिए यह नाम अशुभ साबित हो गया. इसके पहले भी जब वह राष्ट्रपति पद की दावेदारी को लेकर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा हुई तो शिवानंद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी थी। शिवानंद तिवारी ने कहा था कि अगर नीतीश के राष्ट्रपति बनने की चर्चा हो रही है तो उस हालत में तो नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी से अलग होना होगा. क्या यह मुमकिन है? शिवानंद तिवारी ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार की नरेन्द्र मोदी के प्रति क्या धारणा थी और क्या संकल्प लेकर ये उनसे अलग हुए थे ? आज उन्हीं नरेंद्र मोदी द्वारा सच्चे समाजवादी होने के प्रमाण पत्र को जो व्यक्ति अपने ऊपर उनकी कृपा मानता हो वह भाजपा से अलग हो सकता है? कोई इसकी कल्पना भी कैसे कर सकता है.


हालांकि खुद नीतीश भी अपनी दावेदारी पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। नीतीश ने जमुई में कहा था कि “कहां कोई मुझे राष्ट्रपति बना रहा है, ये सब ऐसे ही चलता रहता है. इसमें कोई बात नहीं. हमको तो घोर आश्चर्य है. कल ही लोग हमसे पूछ रहा था, हमको तो घोऱ आश्चर्य हुआ. ऐसी बातों से हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है, कोई मतलब नहीं है. कोई जानकारी नहीं है. हम तो पूरा आश्चर्य में है. हमसे किसी ने कोई बात नहीं की है, कोई चर्चा नहीं की है. ऐसी कोई बात नहीं है.”

टैग्स