ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

अच्छा-बुरा पक्ष समझकर ही होगा कोई भी फैसला: नई शिक्षा नीति पर बोले मंत्री चंद्रशेखर; केके पाठक मामले से कन्नी काट गए

PATNA: बिहार में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आरजेडी प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है। शिक्षा मंत्री

अच्छा-बुरा पक्ष समझकर ही होगा कोई भी फैसला: नई शिक्षा नीति पर बोले मंत्री चंद्रशेखर; केके पाठक मामले से कन्नी काट गए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आरजेडी प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायकों के साथ बैठक की है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के तमाम विधायक और विधान पार्षद मौजूद रहे। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि नई शिक्षा नीति को लागू किया जाए या उसमें और भी संशोधन की जरुरत है। बैठक के बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि अच्छा और बुरा दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान केके पाठक के मामले से मंत्री ने कन्नी काट ली।


बैठक में शामिल होने के बाद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा नीति के अच्छे और बूरे पक्ष पर चर्चा में शामिल होने के लिए सभी लोग आए थे। राष्ट्रीय जनता दल और सरकार किसी भी हालत में शिक्षा के बाजारीकरण और व्यवसायिकरण से खुद को अलग करेगी। शिक्षा नीति पर आज चर्चा हुई है और आगे भी इसपर चर्चा होगी। अच्छा-बुरा पक्ष समझकर कोई भी निर्णय लिया जाएगा। वहीं केके पाठक से विवाद के सवाल पर चंद्रशेखर कहा कि लोगों ने जो मनसूबा पाल रखा है वे उसमें सफल नहीं होने वाले हैं।


बता दें कि पिछले दिनों शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि बिहार में फिलहाल नई शिक्षा नीति लागू करना संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि फिलहाल बिहार में इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी है और कई तरह की दिक्कतें हैं ऐसे में इन सभी चीजों को देखते हुए नई शिक्षा नीति को लागू करना फिलहाल संभव नहीं है। आने वाले साल में सरकार इसपर विचार करेगी।

टैग्स