ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नयी सरकार बनने से पहले ही चिराग पासवान की खुली चेतावनी: अगर नीतीश की नीतियां नहीं बदलीं तो हम विरोध करेंगे

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने से पहले से ही बीजेपी की एक सहयोगी पार्टी ने खुली चेतावनी दे दी है. एनडीए में शामिल पार्टी लोजपा(रामविलास) के अध

नयी सरकार बनने से पहले ही चिराग पासवान की खुली चेतावनी: अगर नीतीश की नीतियां नहीं बदलीं तो हम विरोध करेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने से पहले से ही बीजेपी की एक सहयोगी पार्टी ने खुली चेतावनी दे दी है. एनडीए में शामिल पार्टी लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुली चेतावनी दे दी है. चिराग पासवान ने कहा है-अगर नीतीश कुमार की नीतियां नहीं बदलीं तो हमारा उऩसे विरोध जारी रहेगा. 


दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरी नीतीश कुमार से कोई दुश्मनी नहीं थी. हमारा विरोध नीतीश कुमार की नीतियों से था. अब हम उम्मीद कर रहे हैं कि नयी सरकार में नीतीश कुमार की नीतियां बदलेंगी. चिराग पासवान ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की नीतियां नहीं बदलीं तो लोजपा(रामविलास) का विरोध जारी रहेगा. मेरा शुरू से मानना रहा है कि नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार का सही तरीके से विकास नहीं होने दिया. 


चिराग पासवान ने कहा कि हम देखेंगे कि आगे आने वाले दिनों में सरकार की क्या रूपरेखा होती है. सरकार के एजेंडे में किन चीजों को शामिल किया जाता है. सरकार चलाने के लिए कोई साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाया जाता है या नहीं बनाया जाता है. ऐसे तमाम मुद्दों पर हमारी पार्टी नजर रखेगी औऱ चर्चा करेगी. 


चिराग पासवान ने कहा कि आज मैं शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की सहयोगी पार्टी के तौर पर शामिल होने जा रहा हूं. अगर नयी सरकार में भाजपा औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की नीतियों को शामिल किया जाता है, अगर लोजपा के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को शामिल किया जाता है तो हम नीतीश कुमार का स्वागत करेंगे. लेकिन फिलहाल लोजपा(रामविलास) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है. इसलिए अगर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में कोई फैसला लिया है तो हम उसका स्वागत कर रहे हैं. लेकिन लोजपा(रामविलास) सारी स्थितियों पर नजर रखेगी.