ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

जहरीली शराब कांड : मुजफ्फरपुर और गोपालगंज एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश से की मांग

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगातार शराबबंदी को लेकर फजीहत हो रही है. शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत

जहरीली शराब कांड : मुजफ्फरपुर और गोपालगंज एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश से की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगातार शराबबंदी को लेकर फजीहत हो रही है. शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अब तक केवल विरोधी दल ही सरकार के ऊपर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन अब सरकार में शामिल दलों ने भी शराबबंदी को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है.


मंत्री मुकेश साहनी ने पहले बिहार में शराबबंदी को असफल बताया और बिहार सरकार को हर साल होने वाले सात हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की बात कही और अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी के बीच जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार के सामने बड़ी मांग रख दी है.


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जिन जिलों में शराब की वजह से लोगों की मौत हो रही है वहां के एसपी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. मांझी ने नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सोचना वाली बात है कि जब राज्य में शराबबंदी कानून लागू है तो आखिर शराब बेची कैसे जा रही है. जिन भी जिलों से जहरीली शराब मिलने का मामला सामने आया है वहां नीतीश सरकार को ठोस कार्रवाई करते हुए वहां के एसपी और पुलिस अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करना चाहिए ताकि अधिकारियों में भी खौफ बना रहे.