ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरल

मुश्किल में फंसे RJD के विधायक, शपथपत्र में छिपाया था आपराधिक रिकार्ड, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. विधायक पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव में नामांकन के दौरान दिये गये शपथ पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधि

मुश्किल में फंसे RJD के विधायक, शपथपत्र में छिपाया था आपराधिक रिकार्ड, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. विधायक पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव में नामांकन के दौरान दिये गये शपथ पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों को छिपाया था. पटना हाईकोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है.


विधायक शमीम अहमद पर आरोप
शपथपत्र में आपराधिक रिकार्ड़ छिपाने का आरोप आरजेडी के विधायक मोहम्मद शमीम अहमद पर लगा है. शमीम अहमद पूर्वी चंपारण के नरकटिया से विधायक हैं. पटना हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की गयी थी. चुनाव में उनके खिलाफ लड़ने वाले जेडीयू के उम्मीदवार श्याम बिहारी प्रसाद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शमीम अहमद की विधायिकी रद्द करने की मांग की है.


हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि शमीम अहमद ने चुनाव के दौरान जो शपथ पत्र दिया था उसमें अपने खिलाफ दायर सारे आपराधिक मामलों का विवरण नहीं दिया था. शपथ पत्र में शमीम अहमद ने कहा था कि उनके खिलाफ सिर्फ दो मामले दर्ज हैं. चुनाव के दौरान ही शमीम अहमद ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अखबारों में विज्ञापन देकर मतदाताओं को ये जानकारी दी थी कि उनके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं. अखबार में दिये गये विज्ञापन में शमीम अहमद ने बताया था कि उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं.


हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
जेडीयू के प्रत्याशी रहे श्याम बिहारी प्रसाद की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान श्याम बिहारी प्रसाद के वकील ने इसे गंभीर मामला बताया और शमीम अहमद का निर्वाचन रद्द करने की मांग की. हाईकोर्ट में जस्टिस प्रभात कुमार झा की खंडपीठ ने दलीलों को सुनने के बाद मामले को सुनवाई के लिए स्वीकृत कर लिया. कोर्ट ने शमीम अहमद को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी.


गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी ने भी शमीम अहमद का मामला उठाया था. पिछले दिसंबर महीने में ही बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर शमीम अहमद का निर्वाचन रद्द करने की मांग की थी. 

टैग्स