ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक: लालू बोले..एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे, तेजस्वी ने कहा-डरे हुए हैं भाजपा वाले

MUMBAI: भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गयी। मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विपक्षी दल

मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की तीसरी बैठक: लालू बोले..एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे, तेजस्वी ने कहा-डरे हुए हैं भाजपा वाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUMBAI: भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो गयी। मुंबई में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विपक्षी दल इंडिया NDA के खिलाफ रणनीति तय करेंगे। विपक्षी दलों की तीसरी बैठक में शामिल होने पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इंडिया का मायने बताया। उन्होंने कहा कि हमलोग एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे और बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। इसलिए इंडिया गठबंधन बना है। 


लालू ने कहा कि देश में व्याप्त गरीबी, महंगाई और  बेरोजगारी को मिटाएंगे और किसानों की माली हालत को ठीक करेंगे। उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी की सरकार फेल हो चुकी है इसलिए हमलोगों का फर्ज है कि देश की एकता,अखंडता,संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हम लोगों को इकट्ठा होना जरूरी है।


वही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सही मायने में भाजपा वाले इस गठबंधन के बनने से डरे हुए हैं। अगस्त के महीने में पिछले साल हमने बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाई थी।  महागठबंधन की सरकार बनते ही हमलोगों ने तय किया था कि देशभर में सभी लोगों को एकजुट करेंगे और सभी को एक प्लेटफार्म पर लाएंगे। 


तेजस्वी ने कहा कि ठीक एक साल बाद अगस्त के महीने में तीसरी बैठक आज मुंबई में हो रही है। जनता की यही पुकार थी। लोग चाहते थे कि सही विकल्प सामने रखा जाए तो वह सही विकल्प जनता की मांग पर हम रख रहे हैं। जो दंगा फसाद वाली पार्टी है उनको लोग करारा जबाव देना चाहते हैं इसलिए हमलोग एक हुए है। तेजस्वी ने कहा कि यदि एक नहीं हुए होते तो जनता हमें कभी माफ नहीं करती। 


टैग्स