ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे CM

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे CM
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को सुनेंगे। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद सीएम उन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करेंगे। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री आज जनता दरबार में शिक्षा विभाग समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग श्रम संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की शिकायत सुनेंगे। 


आज जनता दरबार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ संबंधित विभाग के मंत्री और मुख्य सचिव, DGP सहित सरकार के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. आज भी जनता दरबार में सीमित ही संख्या में लोगों को बुलाया गया है.


आज के जनता दरबार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री 11 बजे से जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका तुरंत समाधान करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछले जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुल 106 लोगों की शिकायतें सुनी थीं और उनका ऑन द स्पॉट निपटारा किया था।  

टैग्स