ब्रेकिंग
JDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूद

मुकेश सहनी पर BJP का पलटवार: चुनाव में निषाद के बदले सवर्णों को बेच दिया था टिकट, VIP के तीनों विधायक हमारे साथ

PATNA: बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी पर पलटवार हुआ है. बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने जवाब देते हुए कहा कि 2020 के चुनाव में गठबंधन म

मुकेश सहनी पर BJP का पलटवार: चुनाव में निषाद के बदले सवर्णों को बेच दिया था टिकट, VIP के तीनों विधायक हमारे साथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी पर पलटवार हुआ है. बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने जवाब देते हुए  कहा कि 2020 के चुनाव में गठबंधन में मिली सीटों को निषाद के बदले सवर्णों को बेचने वाले मुकेश सहनी किस मुंह से मल्लाह समाज की बात कर रहे हैं. बीजेपी सांसद ने कहा है कि मुकेश सहनी के एनडीए छोडने का कोई असर नहीं होने वाला है, उनकी पार्टी का कोई विधायक उनके पास नहीं जाने वाला है.


पीठे में छूरा भोंकने वाला भाई कैसे हो गया

दरअसल मुकेश सहनी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद यादव की विचारधारा के नेता हैं और तेजस्वी प्रसाद यादव उनके छोटे भाई हैं. आज उनका जवाब देने बीजेपी सांसद अजय निषाद उतरे. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी की नीति और नियत कब बदल जाये इसका ठिकाना नहीं है. मुकेश सहनी ने भरी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि तेजस्वी यादव ने पीठ में छूरा भोंक दिया है. अब वे कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं. इससे ही उनकी बात का महत्व पता चल जाता है.


सवर्णों को बेच दिया टिकट

अजय निषाद ने कहा कि बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुकेश सहनी को 11 सीटें दी थी. बीजेपी का मकसद था कि निषाद समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके. लेकिन मुकेश सहनी ने पैसे लेकर सवर्णों को टिकट बेच दिया. उस समय मुकेश सहनी को निषाद समाज की याद नहीं आयी थी. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी ने निषाद समाज की पीठ में छूरा मारा है. 


एनडीए छोड़ने की गीदड़भभकी नहीं दें

बीजेपी सांसद अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी एनडीए छोडने की गीदडभभकी नहीं दें. उनकी धमकी का कोई असर नहीं होने वाला है. उन्होंने मुकेश सहनी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे सरकार छोड़कर चले जायेंगे तो भी सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए की सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. अजय निषाद ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायक ही उनके साथ नहीं हैं, आम लोग क्या उनके साथ रहेंगे. मुकेश सहनी अगर एनडीए छोड कर जाते भी हैं तो वीआईपी के सारे विधायक बीजेपी के साथ रहेंगे.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें