ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

PATNA: बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला में दबंगों द्वारा फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों में आग के हवाले करने की घटना को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व

मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के नवादा जिले में महादलित टोला में दबंगों द्वारा फायरिंग के बाद 80 से ज्यादा घरों में आग के हवाले करने की घटना को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से सवाल पूछा है कि नवादा की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है? मुकेश सहनी ने इसे महा जंगलराज का नाम दिया है। 


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते  हुए कहा कि नवादा में महादलित टोला पर दबंगों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगलराज का एक और प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि करीब 80 दलित घरों में आग लगाई गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सब कुछ छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को बताना होगा कि इसके जिम्मेदार कौन हैं? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है। नवादा की घटना पर भी लीपापोती का खेल शुरू हो गया है। 


मुकेश सहनी के कहा कि सत्ता के मोह में  एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गई है। वे भी सरकार की पिछलग्गू बन गयी है। उन्होंने लोजपा (रामविलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बड़बोले नेता भी इस मामले को लेकर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। 


उन्होंने जोर देकर कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी की जाए और सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि बिहार में आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। हमारी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए।मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहींमुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार से पूछा सवाल, कहा..नवादा की घटना के लिए कौन है जिम्मेदार? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं