ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रोहतास और औरंगाबाद के सैकड़ों नेताओं ने ली विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया स्वागत

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में रोहतास और औरंगाबाद से आये सैकड़ों नेताओं ने वीआईपी की सदस्यता ली। पार्टी में आये सभी

रोहतास और औरंगाबाद के सैकड़ों नेताओं ने ली विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पटना स्थित कार्यालय में आज आयोजित मिलन समारोह में रोहतास और औरंगाबाद से आये सैकड़ों नेताओं ने वीआईपी की सदस्यता ली। पार्टी में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी का निर्माण का मकसद गरीबों, पिछडो को सिर उठाकर जीने की ताकत देना है। उन्होंने कहा कि इसी मकसद से प्रभावित होकर लोगों का आकर्षण वीआईपी के प्रति बढ़ा है और लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं।


मिलन समारोह में आये लोगों का स्वागत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वीआईपी का आधार  वोट निषाद रहा है। निषाद भी मानते हैं कि उनकी पार्टी वीआईपी है। लेकिन, जिस तरह चुनाव में सभी जाति और धर्म के लोगों का वोट पार्टी को मिलता है उसी तरह मैने भी सभी जाति के लोगों को टिकट दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुझे किसी भाई और भतीजा को विधायक और सांसद नहीं बनाना है। मैं भी गरीब परिवार से आता हूँ और गरीबी का अनुभव किया है। अपने समाज के लोगों के कल्याण के लिए संघर्ष कर रहा हूं। 


वीआईपी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में  प्रभात रंजन उर्फ़ नीरज यादव, मुखिया रंगितु देवी, संजय यादव, पूर्वं प्रमुख  रंधीर कौशल यादव,  भागवन पाल,  बिनोद बैठा, धीरज कुमार यादव, कमलेश सिंह, मुन्ना यादव, मनीष कुमार, राधा मोहन सिंह,  रिंकू कुमार सिंह, धनजीत गुप्ता, मनोज पासवान, कमलेश किशोर गुप्ता, अजय पाल, ( सरपंच) ओमप्रकाश ,  सतेन्द्र सिंह,  रामाश्रय सिंह,  गोविन्द सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सभी नए सदस्यों का वीआईपी परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि आप सभी पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखते हुए समाज के हित के कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। आपके समर्थन और सक्रिय भागीदारी से हमारी पार्टी के उद्देश्य और भी मजबूत होगा और हम सामाजिक उत्थान और विकास के नए मानक स्थापित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  बी.के. सिंह, NVS जिलाध्यक्ष(औरंगाबाद)  रंजित चौधरी, SC/ST प्रकोष्ठ के महिला प्रदेश अध्यक्ष  सुषमा पासवान, रोहतास जिलाध्यक्ष विवेक कुमार कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रोहतास और औरंगाबाद के सैकड़ों नेताओं ने ली विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने किया स्वागत

टैग्स