ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान, मोकामा विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी VIP

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान किया है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव अब वीआईपी पार्टी ने लड़ने का मन बना लि

मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान, मोकामा विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी VIP
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान किया है। मोकामा विधानसभा उपचुनाव अब वीआईपी पार्टी ने लड़ने का मन बना लिया है। वीआईपी अपना उम्मीदवार मोकामा विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारेगी। रविवार को मोकामा विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद मुकेश सहनी ने इस बात की घोषणा की है। 


' सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने पटना के 6, स्ट्रैंड रोड आवास पर मोकामा विधानसभा उपचुनाव के पार्टी अधिकारियों के साथ गहन विचार विमर्श किया। बैठक में मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। मुकेश सहनी ने बैठक के बाद कहा कि पार्टी  मोकामा विधानसभा में चुनाव के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है। 


उन्होंने बताया कि बैठक में मोकामा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां एवं पार्टी की विचारधारा, नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुकेश सहनी ने कहा कि बोचहा उपचुनाव में भी हमारी पार्टी को कम आंका जा रहा था, लेकिन हमारी पार्टी 18 प्रतिशत से ज्यादा मत लाई। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि चुनाव बाहुबली या कोई व्यक्ति नहीं जीतता बल्कि जनता जिसे समर्थन देती है, वह पार्टी विजयी होती है।


इस बैठक बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिन्द, अर्जुन सहनी, शारदा देवी, पंकज बिन्द (प्रमुख), इंदल सहनी, प्रदुमन बेलदार, रमेश यादव, विशेश्वर सहनी, रामरती चौहान, पशुराम सहनी, टुनटुन जी,वाला जी पूर्व जिला अध्यक्ष, सुनील चौहान, डॉ. साहब सरपंच, नीतीश कुमार, शिवजतन केवट, कारू यादव,अर्जुन निषाद, लोहा यादव, शंकर चौधरी, सत्येंद्र सहनी, व्यास जी एवं पार्टी के कई पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

टैग्स