ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में चल रहा राक्षसराज, इस्तिफा देंगे नीतीश कुमार? मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर भड़कीं रोहिणी, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

PATNA: दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया है। जीतन

बिहार में चल रहा राक्षसराज, इस्तिफा देंगे नीतीश कुमार? मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर भड़कीं रोहिणी, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी है। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड के बाद बिहार में सियासी भूचाल आ गया है। जीतन सहनी की निर्मम हत्या के बाद अब इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। 


दरअसल, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के बेरहमी से हुए हत्या पर भड़की लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है और इसे राक्षस राज करार दिया है। रोहिणी ने कहा है कि बिहार के हालात ऐसे हो गए हैं कि अब यहां राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “बिहार में राक्षसराज.. अपराध अपने चरम पर.. आम जनता के साथ-साथ इंडिया गठबंधन-महागठबंधन के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं व विरोधियों के परिजन अब निशाने पर .. श्री मुकेश साहनी जी के पिता जी की हत्या के पीछे बदले की भावना से प्रेरित राजनीतिक साजिश की सम्भावना से नहीं किया जा सकता इंकार”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “बिहार में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की है जरूरत.. बिहार के मुख्यमंत्री सह गृह - मंत्री के जिम्मे है प्रदेश में कानून-व्यवस्था नियंत्रित करने / रखने की जिम्मेवारी, क्या नैतिक आधार पर कानून व्यवस्था के फ्रंट पर अपनी विफलता स्वीकारते हुए इस्तीफ़ा देंगे आदरणीय श्री नीतीश कुमार?”