ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बंदा ऑफ अल्लाह तो पीछे सन ऑफ मल्लाह.. मुकेश सहनी के भविष्य को लेकर मंत्री शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान

PATNA : यूपी चुनाव से फुरसत पा कर मंत्री मुकेश सहनी अब बिहार आ गये हैं. आज वह विधानपरिषद भी पहुंचे. इस बीच मुकेश साहनी के भविष्य को लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान से

बंदा ऑफ अल्लाह तो पीछे सन ऑफ मल्लाह.. मुकेश सहनी के भविष्य को लेकर मंत्री शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : यूपी चुनाव से फुरसत पा कर मंत्री मुकेश सहनी अब बिहार आ गये हैं. आज वह विधानपरिषद भी पहुंचे. इस बीच मुकेश साहनी के भविष्य को लेकर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान से दिया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने की सौगंध खाने वाले मुकेश सहनी को बिहार में बीजेपी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज ने कहा कि हम साथ हैं.


दरअसल, लंबे समय के बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मुकेश सहनी आज सदन में पहुंचे. सदन में उस वक्त काफी गरमा गर्मी चल रही थी. इस बीच मुकेश सहनी आकर अपनी सीट पर शाहनवाज़ हुसैन के पीछे वाली बेंच पर बैठ गये. मुकेश सहनी के अपने पीछे बैठने के बाद शाहनवाज हुसैन उनसे मजाकिया अंदाज में बात करते हुए दिखे थे.


वही शाहनवाज हुसैन जब बाहर निकले और मीडिया से बातचीत कर रहे थे उस वक्त उनसे सवाल किया गया कि क्या अब बिहार में एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक है. जिसका जवाब शाहनवाज हुसैन ने शायराना अंदाज में दिया. बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आगे बंदा ऑफ अल्लाह तो पीछे बैठे थे सन ऑफ मल्लाह...


दरअसल, उत्तर प्रदेश चुनाव से लौटने के बाद मुकेश सहनी ने पटना एयरपोर्ट पर एक बार फिर से अपनी मजबूत उपस्थिति को दोहराया है. मुकेश सहनी ने कहा कि उनके रहते ही सरकार चल रही है और वह किसी के रहमों करम पर नहीं है. 


आपको बता दें कि सैयद शाहनवाज हुसैन बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं उनके बयानों को बीजेपी काफी गंभीरता से लेती है. बिहार की सियासत को समझने वाले जानते हैं कि शाहनवाज हुसैन इतने हल्के में कोई बात नहीं करते हैं. अब शाहनवाज के बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि शाहनवाज़ ने यह बता दिया कि मुकेश सहनी भाजपा के पीछे ही रहेंगे.

टैग्स